हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स 194 अंक चढ़कर 18746 और निफ्टी 53 अंक चढ़कर 5698 पर बंद हुए, वहीं निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी चढ़ा। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी की तेजी आई।बाजार की तेजी के पीछे दिग्गजों का हाथ रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने पहले तो तेजी दिखाई, लेकिन आखिर में मुनाफावसूली का शिकार हुए।
बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स 30.45 अंकों की तेजी के साथ 18,692.15 और निफ्टी 51.30 अंकों की तेजी के साथ 5.696.35 पर खुला। छोटे और मझौले शेयरों में तेजी शुरु से ही देखी जा सकती थी। कैपिटल गुड्स, मेटल, रियल्टी, आईटी, पावर, पीएसयू, बैंक, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में भी तेजी रही। एलएंडटी, अंबुजा सीमेंट, रिलायंस इंफ्रा, हिंडाल्को, एमएंडएम, बीएचईएल, आईसीआईसीआई बैंक, जिंदल स्टील में भी मजबूती देखने को मिली।