फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार तेजी पर बंद

Tue, 04 Dec 2012 04:21 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा के मल्टीब्रैंड रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर संसद में चर्चा शुरू होने के बाद आज शेयर बाजार में मामूली तेजी दर्ज की गई।
विज्ञापन


बांके स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 42.80 अंक चढ़कर 19348.12 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18.30 अंक चढ़कर 5889.25 पर बंद हुए।

आज के कारोबार में छोटे और मझौले शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.7 फीसदी मजबूत हुए।

ऑयल एंड गैस शेयरों में आई जोरदार तेजी ने बाजार में जान फूंकी। ऑयल एंड गैस 1.5 फीसदी चढ़े। रियल्टी, पावर और बैंक शेयर 0.75 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुए। हेल्थकेयर, पीएसयू, एफएमसीजी शेयर में 0.3 फीसदी की तेजी आई।

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और आईटी 0.7 फीसदी टूटे। ऑटो, मेटल और तकनीकी शेयर 0.4-0.2 फीसदी गिरे। कैपिटल गुड्स शेयरों पर भी दबाव रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें