फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैग्मा एचडीआई छोटे शहरों में करेगी विस्तार

Fri, 02 Nov 2012 07:31 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
साधारण बीमा कंपनी के रुप में शुरुआत कर रही मैग्मा एचडीआई अपने कारोबार विस्तार के लिए छोटे शहरों पर खास तौर से जोर दे रही है। कंपनी इसके तहत ग्राहकों को बीमा कारोबार के तहत मेट्रो शहरों में मिलने वाली त्वरित सेवाओं को छोटे शहरों में भी देने पर काम कर रही है।
विज्ञापन


मैग्मा एचडीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर स्वराज कृष्णन ने अमर उजाला को बताया कि कंपनी छोटे शहरों में खास तौर से पैठ बनाने के लिए काम कर रही है। साथ ही हमारा जोर इन शहरों के ग्राहकों की ऐसी सुविधाएं देना है जो अभी ज्यादातर मेट्रो शहरों के ग्राहकों को मिलती है।

कंपनी उत्तर भारत में कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना, नोएडा, फरीदाबाद जैसे शहरों में अपना विस्तार कर रही है। अभी कंपनी को 39 कार्यालय की स्वीकृति मिली है। जिसे जुलाई 2013 तक 100 तक ले जाने की योजना है। नेटवर्क विस्तार के साथ-साथ कंपनी चालू वित्त वर्ष में 500 लोगों को नियुक्त करेगी।
विज्ञापन


कृष्णन के अनुसार कंपनी शुरूआत में मैग्मा फिनकार्प की देश भर में 220 शाखाओं से मोटर इंश्योरेंस का कारोबार करेगी। इसके अलावा कंपनी की हेल्श इंश्योरेंस कारोबार में उतरने की योजना है। चालू वित्त वर्ष में कंपनी को 80-90 करोड़ रुपये और साल 2013-14 में 200 करोड़ रुपये तक कारोबार करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें