फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में 756, ग्रेनो में 770 रुपये में LPG सिलेंडर

Thu, 27 Sep 2012 09:02 AM IST
अरविंद सिंह/नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सब्सिडी वाले छह के बाद सातवें गैस सिलेंडर के रेट तय हो गए हैं। नोएडा में यह 756 रुपये और ग्रेटर नोएडा में 770 रुपये का मिलेगा। आपूर्ति विभाग के मुताबिक भारत, इंडेन और एचपी ने गैस सिलेंडर का नया रेट उपलब्ध करा दिया है। नोएडा के घरेलू गैस उपभोक्ताओं को छह के बाद सिलेंडर के लिए 756 रुपये प्रति सिलेंडर चुकाने होंगे। ग्रेटर नोएडा के घरेलू उपभोक्ताओं को इसके लिए 770 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


गैस वितरक आरके शर्मा का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडरों पर प्रोविजनल रेट ही तय हुआ है। घरेलू उपभोक्ताओं को मार्च तक तीन सिलेंडर पुराने रेट पर ही दिए जाएंगे। इसके बाद मिलने वाले सिलेंडर पर नया रेट लागू होगा। दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के गैस सिलेंडर रेट में फर्क की वजह ट्रांसपोर्ट पर लगने वाला खर्च बताया गया है। नोएडा व ग्रेटर नोएडा को लोनी स्थित प्लांट से गैस की आपूर्ति की जाती है।

कंपनियों के रेट मिले
तीनों गैस कंपनियों के रेट बुधवार को प्राप्त हो गए हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को तीन सिलेंडर के बाद प्रत्येक सिलेंडर का नए रेट से भुगतान करना होगा।--विजय बहादुर, जिला आपूर्ति अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें