उद्योगपतियों के महंगी संपत्ति और भवन खरीदने के किस्से नए नहीं हैं, लेकिन इस श्रेणी में सबसे आगे पहुंच गया है मुंबई का प्रतिष्ठित लिंकन हाउस का सौदा।
पुणे के अरबपति उद्योगपति साइरस पूनावाला ने अमेरिकी दूतावास के इस भवन को 750 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत देकर खरीदा है। इसके साथ ही यह देश का अब तक का सबसे बड़ा रियल एस्टेट सौदा बन गया है।
सूत्रों की मानें तो पूनावाला इसे अपने आवास के तौर पर इस्तेमाल करेंगे।