फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जनवरी से महंगी हो जाएंगी LIC की पॉलिसियां

Tue, 01 Oct 2013 01:31 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
एक जनवरी, 2014 से भारतीय जीवन बीमा निगम की कुछ पॉलिसियां महंगी हो जाएंगी। पहले इन पॉलिसियों को 1 अक्टूबर 2013 से महंगा होना था।
विज्ञापन


वहीं एलआईसी की कुछ प्रमुख पॉलिसियां भी बंद हो जाएंगी। बंद होने वाली पॉलिसी में जीवन सरल, कोमल जीवन जैसी पॉलिसी शामिल हैं।

फिलहाल 1 अक्टूबर से पॉलिसी महंगी किए जाने का फैसला टाल दिया गया है। 

बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के आदेश के बाद से ही एलआईसी की मनी बैक और एंडोमेंट प्लान वाली पॉलिसियां बंद होनी थी। क्योंकि इन पॉलिसियों के तहत सर्विस टैक्स नहीं लिया जा रहा था।

निजी कंपनियों की तरफ से लाई गई पॉलिसियों में पहले से ही सर्विस टैक्स लिया जा रहा है। इसलिए निजी कंपनियों की पॉलिसी महंगी नहीं होंगी।

एलआईसी के पुराने ग्राहकों को जिन्होंने मनी बैक और एंडोमेंट पॉलिसी ली है, उनको कोई अधिक भुगतान नहीं करना पड़ेगा। जबकि अब नए ग्राहक जो मनी बैक और एंडोमेंट प्लान वाली पॉलिसियां लेंगे। उनके प्रीमियम में 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमा क्षेत्र से जुड़े विशेषजों के मुताबिक किसी भी पॉलिसी का पैसा कई जगह लगाया जाता है। मार्केट में रिस्क फेक्टर को देखते हुए रिस्क वाले भाग पर सर्विस टैक्स लगाया जाएगा। इस हिसाब से पॉलिसी के प्रीमियम में 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें