देश के बड़े संस्थागत निवेशकों में शुमार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने इक्विटी में निवेश की रणनीति में बदलाव करते हुए 12,600 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की है।
अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान उठाए गए इस कदम के तहत एलआईसी ने वित्तीय, ऑटो और फार्मा सेक्टर की कई कंपनियों के अपने शेयरों को बेचा है। दूसरी ओर उसने बिजली, मेटल खनन और सॉफ्टवेयर क्षेत्र की कंपनियों में 3,877 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। यह बात बीओएफए मेरिल लिंच की एक ग्लोबल रिसर्च रिपोर्ट में बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक एलआईसी द्वारा बेचे गए शेयरों में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, महिंद्रा के शेयर शामिल हैं। खरीदे जाने वाले शेयरों में रिलायंस पावर, केयर्न इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इनफोसिस और आईटीसी के शेयर शामिल हैं।