लेनोवो ने भारत में स्नैपिंग और शेयरिंग के लिए डिजाइनर सेल्फी स्मार्टफोन एस 90 पेश किया है।
8 एमपी सेल्फी कैमरा और 13 एमपी प्योर सेल रियर कैमरा युक्त एस 90 तस्वीरें लेने के लिए ग्रेट डिवाइस है। लेनोवो एस 90 2300 एमएएच बैटरी और 32 जीबी स्टोरेज क्षमता से लैस है, जो आपको फोटो, वीडियो और म्यूजिक के लिए पर्याप्त स्टोरेज स्पेस मुहैया कराता है।
लेनोवो एस 90 की कीमत 19,990 रुपये होगी और यह सभी अग्रणी स्मार्टफोन आउटलेट पर उपलब्ध होगा।