लेनेवो ने भारत में लेनेवो ए 6000 प्लस पेश किया है।
यह भारत में सबसे कम कीमत बेहतर फीचर्स का अनुभव देने वाला 4 जी स्मार्टफोन है। ए 6000 प्लस फीचर्स का ताकतवर संयोग, मल्टीमीडिया परफार्मेंस और बैटरी एफीशिएंसी की पेशकश करता है और यह स्मार्टफोन अपने रिस्पांसिव और बेहतर प्रदर्शन से भारत के बाजार में छाने को तैयार है।
2जीबी मेमॉरी और 16 जीबी स्टोरेज क्षमता के साथ ए 6000 प्लस आपको ज्यादा एक्शन करने की अनुमति देता है। यह डेवाइस भारत में दोनों एलटीई बैंड, एफडीडी 1800 एमएचजेड और टीडीडी 2300 एमएचजेड को सपोर्ट करता है।
1.2 जीएचजेड 64 क्वालकाम स्नैपड्रैगन टीएम क्वादकोर 410 प्रोसेसर से लैस ए 6000 प्लस भरोसेमंद और बेहतर सिस्टम प्रदर्शन देता है। लेनेवो ए 6000 प्लस की कीमत 7,499 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है और बिक्री के लिए 28 अप्रैल दोपहर 2 से शुरू होगा।