फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ सीखिए डेयरी, बायोगैस के गुर

Sat, 17 Nov 2012 12:06 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी, बायो-गैस उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट और वर्मी-वाश उत्पादन में आपकी रुचि है तो फिर इससे जुड़े तमाम जरूरी पहलुओं की जानकारी के लिए अलग-अलग समय जाया नहीं करना होगा। यूनीसेफ और बायो एनर्जी मिशन सेल ने संयुक्त रूप से सरोजनी नगर विकासखंड के मुल्लाहीखेड़ा में कानपुर रोड पर एक ऐसा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया है जहां इनके साथ-साथ बायोगैस को सिलेंडर में भरने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


बायोएनर्जी मिशन सेल के राज्य समन्वयक पीएस ओझा ने बताया कि ठोस एवं द्रव अपशिष्ट प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र में डेयरी, बायो-गैस उत्पादन इकाई, वर्मी कम्पोस्टिंग इकाई, वर्मी-वाश उत्पादन इकाई और और बायोगैस को सिलेंडर में भरने की तकनीक व बायोगैस के व्यावसायिक प्रयोग की तकनीक का प्रदर्शन और प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस केंद्र का उद्धाटन शनिवार को किया जाएगा। इसकी स्थापना सरोजनी नगर विकासखंड के मुल्लाहीखेड़ा में कानपुर रोड पर की गई है। पहले बैच में मैनपुरी जिले के 25 प्रशिक्षणार्थियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें