फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कंपनियों ने दिया सेज के सेरेंडर का आवेदन

Thu, 07 Mar 2013 11:51 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) को लेकर घटते उत्साह के चलते चार डेवलपर्स ने अपने प्रोजेक्ट सेरेंडर करने के लिए सरकार से संपर्क किया है, जबकि 16 ने परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार से और वक्त मांगा है।
विज्ञापन


लॉर्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने आईटी व आईटीईएस सेक्टर में दुनिया भर में चल रही मंदी को देखते हुए चेन्नई में अपने सेज प्रोजेक्ट को रद्द करने का निवेदन वाणिज्य मंत्रालय से किया है। इसके अलावा वेलस्पन ने भी अपने टेक्सटाइल सेज प्रोजेक्ट को निरस्त करने के लिए पत्र लिखा है।

इसके साथ ही गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, कोचीन पोर्ट ट्रस्ट, हैदाराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी व पार्श्वनाथ डेवलपर्स ने आंध्र प्रदेश में अपने बॉयोटेक सेज का काम पूरा करने के लिए सरकार से और समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य सचिव एसआर राव ने बताया कि इन मामलो को मंजूरी बोर्ड की 15 मार्च को होने वाली बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें