निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने एक करोड़ रुपये से कम के सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
एक करोड़ रुपये से कम के सावधि जमा पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले ब्याज में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई दर 6 फरवरी से लागू होगी।
नई दरों के तहत ग्राहकों को 390 दिन के एफडी पर 9.25 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिलेगा। इसके अलावा 181 से 269 दिन के एफडी पर नौ फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 28 जनवरी को मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कोटक महिंद्रा बैंक ने ब्याज दर को बढ़ाने की घोषणा की है।