एशिया की अग्रणी बॉयोटेक कंपनी बॉयोकॉन लिमिटेड की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ को वैश्विक स्तर पर एक बार फिर से मान्यता दी गई है। उन्हें अमेरिका की साइंटिफिक अमेरिकन मैगजीन द वर्ल्डव्यू 100 सूची में शामिल किया गया है।
मजूमदार-शॉ का विश्व में जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्र को नया प्रारूप देने में महत्वपूर्ण योगदान है।
इस सूची में शामिल किरण एकमात्र भारतीय हैं। इस सूची में किरण मजूमदार को वैज्ञानिकों, बिजनेस लीडर, उद्यमियों, कानून निर्माताओं, प्रशासकों और मीडिया के प्रमुख लोगों के साथ जगह दी गई है।