फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंगफिशर के इंजीनियर हड़ताल पर

Mon, 01 Oct 2012 11:29 AM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
किंगफिशर एयरलाइंस की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। एयरलाइंस के इंजीनियरों का एक समूह रविवार की शाम हड़ताल पर चला गया, जिससे कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। आज मुंबई में पायलटों का एक समूह भी इस हड़ताल में शामिल हो गया। हड़ताल पर गए दिल्ली और मुंबई के इंजीनियर सात महीने के बकाया वेतन के तुरंत भुगतान की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इंजीनियरों की हड़ताल के कारण किंगफिशर के एक भी विमान उड़ान नहीं भर पाए हैं। वहीं, डीजीसीए ने आपात स्थिति के मद्देनजर आज किंगफिशर की उड़ानों की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी में फिलहाल प्रबंधक रैंक के अभियंताओं की सेवाएं ली जा रही हैं।

डीजीसीए के नियमों के मुताबिक अभियंता द्वारा प्रमाणित नहीं होने पर विमान उड़ान नहीं भर सकता है। गौरतलब है कि वेतन के ही मुद्दे पर किंगफिशर के पायलट कई बार हड़ताल पर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें