फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल करेंगे किंगफिशर कर्मचारी

Mon, 16 Sep 2013 12:53 AM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
बंद पड़े किंगफिशर एयरलाइन के कर्मचारियों ने अपने बकाए वेतन की मांग के समर्थन में भूख हड़ताल पर जाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को अंतिम बार जुलाई 2012 के लिए बकाए वेतन का भुगतान अप्रैल 2013 में किया गया।

एयरलाइन बीते अक्तूबर से बंद है और मार्च के आंकड़े के हिसाब से कर्मचारियों की संख्या 2,851 है।

भूख हड़ताल पर जाने के लिए कर्मचारियों ने कंपनी को दो सप्ताह का वैधानिक नोटिस दे दिया है, जिसकी अवधि बृहस्पतिवार को समाप्त हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें