फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सभी सब्सिडी खत्म करने की सिफारिश नहीं की'

Sun, 30 Sep 2012 12:18 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व वित्त सचिव विजय केलकर ने कहा है कि सरकार को गरीबों के लिए केरोसिन और अनाज पर सब्सिडी जारी रखने की जरूरत है। उन्होंने साफ किया कि उनकी अध्यक्षता वाली समिति ने सभी तरह की सब्सिडी को खत्म करने की सिफारिश नहीं की है।
विज्ञापन


एक चैनल से बातचीत में केलकर ने कहा कि मैं इससे सहमत हूं कि हमें सभी सब्सिडी को खत्म नहीं करना चाहिए। गरीब परिवारों के बच्चों और मांओं कें लिए अनाज पर सब्सिडी देना न केवल जरूरी है, बल्कि यह नैतिक रूप से सही भी है। केरोसिन पर भी सब्सिडी तब तक जारी रखने चाहिए जब तक सरकार इसका बोझ झेल सके।

मालूम हो कि केलकर समिति की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार ने कहा था कि सब्सिडी खत्म करने की सिफारिश वाली यह रिपोर्ट सरकार के उस रुख से अलग है, जिसमें गरीबों के हितों की रक्षा करने की बात है। केलकर समिति ने अपनी रिपोर्ट में सरकार से खाद के दाम बढ़ाने और राशन की दुकानों पर अनाज की कीमतें बढ़ाने को कहा है। हालांकि केलकर ने कहा कि उन्होंने डीजल और एलपीजी पर चरणबद्ध तरीके से सब्सिडी खत्म करने की सिफारिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें