मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी कार्बन ने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए मोबाइल एसेसरीज के क्षेत्र में कदम रख दिया है। कंपनी के इस नए पोर्टफोलियो में कई तरह के पावर बैंक और स्क्रीन गार्ड शामिल हैं।
कंपनी का कहना है कि वह प्रतिस्पर्धी कीमतों पर ग्राहकों को बेहतर क्वालिटी के उत्पाद उपलब्ध कराएगी। मोबाइल एसेसरीज की लांचिंग के मौके पर कार्बन के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर शशीन देवसारे ने बताया कि हमने अगली जेनरेशन के लीथियम-पॉलीमर पावर बैंक पेश किए हैं, जो सुरक्षित, हल्के और कॉम्पैक्ट हैं।
यह डिवाईस तीन वैरिएंट 5,000 एमएएच, 7,000 एमएएच और 10,000 एमएएच में उपलब्ध हैं और सहज इस्तेमाल के लिए टच इनेबल्ड हैं। इन पॉवर बैंक्स का मूल्य 999 रुपये से प्रारंभ होता है और यह 25 मार्च से ऑनलाइन स्टोर स्नैपडील पर उपलब्ध हो जाएंगे। फोन की बेहतर, जल्दी और सुरक्षित चार्जिंग के लिए यह हाई पॉवर डेंसिटी यूनिफार्म चार्जिंग के फीचर से लैस हैं।