फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट एयरवेज 2250 रुपये में कराएगी सफर

Tue, 19 Feb 2013 08:01 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
होली, दीपावली या गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। एक बार फिर सस्ते हवाई किरायों की होड़ छिड़ चुकी है। जेट एयरवेज ने 2250 रुपये से लेकर 3800 रुपये में 20 लाख हवाई टिकटों की पेशकश की है।
विज्ञापन


यह स्कीम 24 फरवरी तक लागू रहेगी, जिसके तहत जेट की 31 दिसंबर तक किसी भी घरेलू उड़ान का टिकट लिया जा सकता है। मंगलवार को इस घोषणा के साथ ही टिकटों की मारामारी शुरू हो गई। सर्वर स्लो होने से कई लोगों को बुकिंग कराने में दिक्कत आई।

कंपनी के मुताबिक जेट एयरवेज और जेट कनेक्ट की 450 घरेलू उड़ानों के 20 लाख टिकट कम कीमत पर बेचे जाएंगे। देश के 57 शहरों के लिए जेट की उड़ानें हैं। यह ऑफर सिर्फ 19 से 24 फरवरी तक छह दिनों के लिए मान्य है। कंपनी ने दूरी के हिसाब से चार तरह के सस्ते टिकट रखे हैं। सबसे सस्ता 2250 रुपये का टिकट 750 किलोमीटर तक की उड़ान के लिए है, जबकि 1400 किलोमीटर से ज्यादा दूरी का टिकट 3800 रुपये का है।
विज्ञापन


जेट एयरवेज के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर सुधीर राघवन का कहना है कि खासतौर पर छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे लोग इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ऑफर के तहत यात्रा की अवधि 31 दिसंबर तक रखी है। वहीं, टिकटों की मारामारी की खबरों के बीच कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि कुछ जगह सर्वर पर ज्यादा लोड हो सकता है। कंपनी की पूरी कोशिश है लोगों को बुकिंग में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

गौरतलब है कि पिछले महीने स्पाइस जेट ने भी तीन दिन के लिए 2013 रुपये में 10 लाख हवाई टिकटों का ऑफर दिया था। इस स्कीम की कामयाबी के बाद बाकी एयरलाइंस भी इस तरह के ऑफर लाने की होड़ में उतर आई हैं।

जेट का ऑफर
दिल्ली- जम्मू, श्रीनगर, बनारस (750 किमी.) --- 2250 रुपये
दिल्ली- अहमदाबाद, पटना, रायपुर (750-1000 किमी.) --- 2850 रुपये
दिल्ली- कोलकाता, हैदराबाद, रांची, पुणे (1000-1400 किमी.) --- 3300 रुपये
दिल्ली- चेन्नई, गुवाहाटी (1400 किमी. से अधिक) --- 3800 रुपये

बाकी एयरलाइंस भी लाईं स्कीम
जेट की ओर से 2250 रुपये के टिकट के ऐलान के बाद बाकी एयरलाइंस भी ऑफर और डिस्काउंट की होड़ में उतर चुकी हैं। स्पाइस जेट के प्रवक्ता का कहना है कि एयरलाइंस की ओर से कई रूट पर अच्छे डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। हालांकि, पिछले महीने डीजीसीए ने एयरलाइनों को प्राइस वार से आगाह करते हुए सस्ते हवाई किरायों से बचने की सलाह दी थी। लेकिन कंपनियां इस सलाह का नकारते हुए प्राइस वार में उतर चुकी हैं। सस्ते हवाई किराए के ऑफर मार्च तक जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें