अगले महीने से एक लॉगइन आईडी के जरिए एक महीने में केवल छह ऑनलाइन रेल टिकट बुक कराए जा सकेंगे। रेलवे ने दलाली की घटनाओं पर लगाम के लिए यह कदम उठाया है। नया नियम 15 फरवरी से लागू होगा। अभी एक महीने में 10 ऑनलाइन टिकट बुक किए जा सकते हैं।
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार समीक्षा में सामने आया है कि 90 प्रतिशत यूजर एक महीने में छह टिकट तक बुक करते हैं।
वहीं इससे अधिक बुकिंग करने वालों की संख्या महज 10 फीसदी है। विभाग को शक है कि ये यूजर टिकटों की दलाली की गतिविधियों में लिप्त हैं। इसलिए महीने के कोटे की संख्या 10 से घटाकर छह की जा रही है। इसका सीधा फायदा वास्तविक यात्रियों को मिलेगा।