फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके पास आया क्या IRCTC का मैसेज?

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआरसीटीसी ने अपने करोड़ो ग्राहकों को राहत देते हुए अपनी नई वेबसाइट लांच कर दी है। अब करोड़ो लोगों को ट्रेन का टिकट बुक कराने में कोई भी दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने https://nget.irctc.co.in/eticketing/loginHome.jsf नाम से अपनी बेवसाइट लांच की है। आईआरसीटीसी के मुताबिक अभी तक आईआरसीटीसी की पुरानी वेबसाइट के ऑनलाइन ग्राहक खुद-ब-खुद नई वेबसाइट पर माइग्रेट हो जाएंगे।

गौरतबल है कि ग्राहकों की लंबे समय से शिकायत रही है कि तत्काल टिकट बुक कराते समय हमेशा आईआरसीटीसी की साइट बंद हो जाती है। ऐसे में नई वेबसाइट पर सर्वर को मजबूत किया गया है। साथ ही आईआरसीटीसी का दावा है कि अब तत्काल टिकट बुक कराते समय कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी किस वेबसाइट पर बुक कराते थे टिकट?

अभी तक ‌रेलवे टिकट बुक कराते समय लोग https://irctc.co.in/ इस साइट पर जाकर टिकट बुक कराते थे। लोगों के टिकट बुक नहीं होते थे और लोगों को मजबूरन दलालों से टिकट खरीदने पड़ते थे।

अब उम्मीद जताई जा रही है। इंटरनेट पर आसानी से रेलवे का टिकट बुक हो जाएगा। आईआरसीटीसी ने अपनी नई वेबसाइट के बारे में लोगों को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से बताना शुरू कर दिया है।

आईआरसीटीसी ने अपने सभी यूजर्स को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज भेजकर नए यूआरएल के बारे में बाकायदा जानकारी भी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें