फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में 53,500 रुपये में बिकेगा आईफोन 6 सीरीज

Tue, 07 Oct 2014 08:48 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका की कंपनी एप्पल का आईफोन 6 सीरीज भारत में 53,500 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा और इस सीरीज के हाई इंड मॉडल की कीमत लांच के समय 80,500 रुपये होगी।
विज्ञापन


आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस दोनों, स्टोरेज के लिहाज से तीन संस्करणों 16 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी में आ रहे हैं। एप्पल के एक अधिकृत पार्टनर ने बताया कि आईफोन 6 प्लस के तीन मॉडलों की कीमत क्रमश:62,500, 71,500 और 80,500 रुपये तय की गई है।

आईफोन के अधिकृत वितरक रेडिंगटन, इनग्राम माइक्रो, राशी पेरीफेरल्स और रिलायंस हैं। आईफोन 6 की आधिकारिक कीमत उस कीमत से कम है, जिस पर वेंडर्स ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर बेचते हैं। वेंडरों ने ई-कॉमर्स के जरिए प्रीमियम स्मार्टफोन की पेशकश 56,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इन वेंडरों ने इस कीमत पर कुछ आईफोन 6 बेचने का दावा भी किया है। हालांकि भारत में आईफोन 6 सीरीज की कीमत अमेरिका में इसकी खुदरा कीमत की तुलना में 10 से 17 फीसदी तक अधिक है।

अमेजॉन वेबसाइट से पता चलता है कि आईफोन लगभग 750 डॉलर यानी 46,000 रुपये में बिक रहा है। एप्पल के अधिकृत वितरक इनग्राम माइक्रो ने घोषणा की है कि वह लेटेस्ट आईफोन 6 सीरीज की प्री-बुकिंग 7 अक्तूबर से शुरू करेगा। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें