फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों ने म्यूचुअल फंडों से निकाले 60 हजार करोड़ रुपये

Thu, 31 Jul 2014 08:37 AM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
निवेशकों ने पिछले महीने म्यूचुअल फंडों से करीब 60 हजार करोड़ रुपये की निकासी की। फंडों के निवेश से यह निकासी अप्रैल और मई में निवेशकों द्वारा करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये के तगड़े निवेश के बाद की गई है।
विज्ञापन


भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के मुताबिक जून में म्यूचुअल फंडों से 59,726 करोड़ रुपये की रकम निकाली गई, जबकि इससे पहले दो महीनों में निवेशकों ने फंडों में कुल 1,46,094 करोड़ रुपये का निवेश किया था। निवेशकों ने मई में म्यूचुअल फंडों में 33,661 करोड़ रुपये का निवेश किया, जबकि अप्रैल में निवेश की रकम 1.12 लाख करोड़ रुपये रही।

आंकड़ों के मुताबिक जून में म्यूचुअल फंडों में 8.92 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जबकि 9.51 लाख करोड़ रुपये की निकासी हुई। इस तरह कुल निकासी 59,726 करोड़ रुपये की रही।
विज्ञापन


इस निकासी के चलते म्यूचुअल फंडों में कुल निवेश (एयूएम) घटकर 9.75 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इससे पहले मई में यह 10.11 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें