भारत की अग्रणी स्मार्टफोन कंपनी इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने इंटेक्स अक्वा वाई 2 रिमोट लांच कर अपने लाइनअप का विस्तार किया है।
स्मार्टफोन विभिन्न होम अप्लायंसेज को कंट्रोल करने के लिए रिमोट कंट्रोल एलीमेंट के साथ शानदार फीचर्स से लैस है।
रिमोट फोन की कीमत 4,390 रुपये है। डिवाइस एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम और 1.2 जीएचजेड डुएल कोर प्रोसेसर के साथ आता है। कोर प्रोसेसर इसको आसान डिवाइस बनाता है।