फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4जी सेवा शुरू होने से सस्ता होगा इंटरनेट

Mon, 24 Nov 2014 09:19 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में टेलीकॉम सेवा प्रदान करने वाली वीडियोकॉन टेलीकॉम ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के कारोबार में 60 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। लगभग 83 लाख ग्राहकों वाली यह कंपनी 4जी सेवा लाने के लिए बिल्कुल तैयार है। कंपनी की नीति, कारोबार, निवेश जैसे तमाम मुद्दों पर वीडियोकॉन टेलीकॉम के निदेशक एवं सीईओ अरविंद बाली से अमर उजाला के संवाददाता राजीव कुमार ने लंबी बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंश -
विज्ञापन


पिछले दिनों डेटा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, क्या आप अपने उपभोक्ताओं को कुछ राहत देने जा रहे हैं?
 वीडियोकॉन अपने ग्राहकों को सस्ते दाम पर सर्वोत्तम सेवा देने के लिए कटिबद्ध है। हमने अपने सर्कल के उपभोक्ताओं के लिए ‘पौने 3जी’ (2.75 जी) सेवा शुरू की है। पंजाब व हरियाणा में यह सेवा पिछले सप्ताह शुरू की गई है, वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। पौने 3जी सेवा के माध्यम से हम ग्राहकों को 3जी सेवा के बराबर की सुविधा दे रहे हैं, लेकिन ग्राहकों को कीमत 2जी सेवा की चुकानी पड़ रही है। इसके लिए हमने तकनीक पर काम किया है। इसके अलावा हम ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से अपना उत्पाद ला रहे हैं। कम से कम कीमत पर उपभोक्ताओं को उसकी आवश्यकतानुसार विभिन्न डेटा पैक उपलब्ध हैं।

वीडियोकॉन टेलीकॉम 4जी सेवा कब ला रही है?
 हमने इस पर काफी काम किया है और हमारी तैयारी पूरी है, लेकिन अभी बाजार में 4जी सेवा के लायक वाले मोबाइल हैंडसेट की भारी कमी है और जो है भी वह काफी महंगे है। ऐसे में 4जी लांच करने का मतलब होगा कि कोई लक्जरी बस चलाई जाए और उसमें सिर्फ दो-चार यात्री ही बैठ पाए। अभी 4जी सेवा के लायक वाले हैंडसेट का इस्तेमाल काफी कम लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


अभी रिपोर्ट आई थी कि अगले साल 4जी लांच होने पर डेटा की कीमतों में कमी आएगी, क्या आप सहमत हैं?
उत्तर: हमने सबसे पहले कहा था कि 4जी सेवा आने पर कीमतें कम होंगी। देखिए, 4जी सेवा शुरू होने पर डाउनलोड स्पीड तेज हो जाएगी जबकि नेटवर्क खर्च पहले की तरह ही रहेगा। मतलब कम लागत पर और कम समय में ग्राहक ज्यादा डाउनलोड कर सकेगा। इसलिए 4जी सेवा शुरू होने पर हर हाल में डेटा की कीमतों में गिरावट आएगी।

 4जी को लाने के लिए आपकी निवेश योजना क्या है?

 4जी को लेकर हमने अपनी नेटवर्क योजना तैयार कर ली है। हमारे पास स्पष्ट रूप से निवेश की योजना है। अगले तीन साल में 4जी पर 650 करोड़ रुपये निवेश की योजना है।

 चालू वित्त वर्ष 2014-15 के अंत में वीडियोकॉन टेलीकॉम का कारोबार कितने का हो सकता है?

 अगले साल मार्च अंत तक वीडियोकॉन टेलीकॉम का कारोबार 2,500 करोड़ तक का हो सकता है। वित्त वर्ष 2013-14 में वीडियोकॉन टेलीकॉम ने 1,500 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

 ग्रामीण इलाके में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए वीडियोकॉन टेलीकॉम क्या कर रही है?

 अभी हम ग्रामीण इलाके में मिक्सड मॉडल के जरिए ब्राडबैंड सेवा मुहैया करा रहे हैं। जहां ग्राहकों की संख्या अधिक हो जाती है वहां फाइबर लगा रहे हैं। पंजाब में 62 हजार किलोमीटर में फाइबर लाइन बिछाने का काम किया गया है।

फरवरी, 2015 में स्पेक्ट्रम के अगले चरण की नीलामी होने वाली है, क्या वीडियोकॉन उसमें हिस्सा लेगा?

निश्चित रूप से हमलोग उसमें हिस्सा लेंगे। 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड पर हम कुछ अतिरिक्त स्पेक्ट्रम चाहेंगे ताकि अपने संचालन वाले सर्कल में अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ा सकें।

वीडियोकॉन टेलीकॉम अलग से क्या कर रही है?
उत्तर : हमने अपने उपभोक्ता वाले इलाके में स्थानीय लोगों को मॉडल के रूप में आगे लाने का काम किया है और यह जारी है। मतलब यह हुआ कि जिस किसी शहर में वीडियोकॉन के ग्राहक हैं वहां वीडियोकॉन के विज्ञापन पोस्टर पर उस शहर के स्थानीय लोगों की तस्वीर होती है। इसके अलावा वीडियोकॉन ने यंग मंच की स्थापना की है, जिसके जरिए यंग टैलेंट की खोज की जाती है और उन्हें फेस ऑफ वीडियोकॉन की उपाधि से नवाजा जाता है। 
विज्ञापन















 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें