फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां नहीं मंदी का असर, 3 महीने में 2407 करोड़ का मुनाफा

Fri, 11 Oct 2013 11:52 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2013-14 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में इंफोसिस का मुनाफा 1.5 फीसदी बढ़कर 2,407 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2013-14 की पहली तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 2,374 करोड़ रुपए था। दूसरी तिमाही के मुनाफे में 219 करोड़ रुपए एकमुश्त सेटलमेंट चार्ज को शामिल किया है।
विज्ञापन


हालांकि वित्त वर्ष 2013-14 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस की आय 15 फीसदी बढ़कर 12,965 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गई। अप्रैल-जून तिमाही में इंफोसिस की आय 1,1267 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंफोसिस की डॉलर आय 199.1 करोड़ रुपए से बढ़कर 206.6 करोड़ रुपए रही। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंफोसिस का एबिट मार्जिन 23.64 के मुकाबले 23.6 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में इंफोसिस का एबिट 2,664 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,056 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन


इंफोसिस ने 20 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश देने का ऐलान किया है। इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2013-14 में डॉलर रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 6-8 फीसदी से बढ़ाकर 9-10 फीसदी कर दी है। इंफोसिस का कहना है कि दूसरी तिमाही में 5 बड़े करार किए और योजना के तहत निवेश-विस्तार जारी रखेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें