फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद से बेहतर आईआईपी, फरवरी में 0.6%

Fri, 12 Apr 2013 03:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी में औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं। इनफ्रस्टाक्चर, इलेक्ट्रिसिटी और खनन क्षेत्र में निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से फरवरी में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) की रफ्तार गिरकर 0.6 प्रतिशत रह गई। पिछले साल आईआईपी दर 4.3 प्रतिशत थी।
विज्ञापन


आर्थिक विश्लेषकों का कहना है कि आईआईपी की दर ऋणात्मक होने की आशंका थी, हालांकि 0.6 फीसदी संतोषजनक है।

विनिर्माण क्षेत्र जिसका सूचकांक का 75 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है केवल 2.2 प्रतिशत की दर से बढा जो पिछले साल इस अवधि में 4.1 प्रतिशत था।

इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इसमें पिछले साल फरवरी में 8 प्रतिशत का इजाफा हुआ था जबकि चालू वित्त वर्ष में यह 3.2 प्रतिशत नकारात्मक रहा।

वहीं खनन क्षेत्र 8.1 प्रतिशत नकारात्मक रहा। पहले इसमें 2.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। सूचकांक में शामिल विनिर्माण क्षेत्र के 22 उद्योग समूह में से 13 में फरवरी के दौरान सकारात्मक वृद्धि देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें