उद्योग एवं कारोबारी जगत में सुधार के संकेत दिखने लगे हैं, तभी तो इस वर्ष अप्रैल से अक्तूबर के दौरान अप्रत्यक्ष कर वसूली में 5.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
वित्त मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष सात महीने के दौरान इस मद में 2,85,126 करोड़ रुपये एकत्रित हुए, जबकि एक वर्ष पहले इसी अवधि में 2,69,909 करोड़ रुपये जमा हुए थे।
इस दौरान सेवा कर में सबसे ज्यादा 10.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले वर्ष इस दौरान 81,758 करोड़ रुपये जमा हुए थे जबकि इस वर्ष यह बढ़कर 90,673 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, इस दौरान केंद्रीय उत्पाद कर में पिछले वर्ष के मुकाबले 1.2 फीसदी कम वसूली हुई है। सीमा शुल्क में 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।