फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो ने पायलटों की सैलरी में किया भारी इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट एयरलाइंस इंडिगो ने पायलटों को तोहफा देते हुए उनकी सैलरी में 13 फीसद का इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद इंडिगो के पायलटों की सैलरी बढ़कर एक लाख रुपए प्रति माह के करीब हो जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो ने विदेशी एयरलाइंस के आकर्षण से पायलटों को बचाने की कवायद में यह कदम उठाया है।

उल्लेखनीय है कि भारत में काबिल पायलटों की कमी है,इसे देखते हुए देसी-विदेशी एयरलाइंस अन्य एयरलाइंस कंपनियों के पायलटों को ज्यादा सैलरी देकर अपनी ओर खींच लेती हैं, इसी आकर्षण से अपने पायलटों को बचाने के लिए इंडिगो ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

दे रही सबसे ज्यादा सैलरी

गौरतलब है कि इंडिगो ने यह कदम उस वक्त उठाया है जब उसने 2500 करोड़ के आईपीओ के लिए सेबी के पास अर्जी दाखिल की  है।

साथ ही वह अपने जहाजों के बेड़े को बढ़ाने के लिए 250 जहाजों का आर्डर दे चुकी है।वर्तमान में इंडिगो के पास 1448 पायलट हैं। जानकारों की माने तो इस बढ़ोतरी के बाद इंडिगो देश में सबसे ज्‍यादा सैलरी देने वाली हवाई जहाज कंपनी बन जाएगी।

इसी प्रकार की बढ़ोतरी स्पाइसजेट भी कुछ माह पूर्व कर चुकी है। वहीं एक पायलट के अनुसार स्थिति इतनी खराब है कि एक बजट एयरलाइंस ने विदेशी एयरलाइंस से गुजारिश की है कि वह उसके पायलटों को बक्‍श दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें