फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कंजूस और मक्खचूस नहीं रहे भारतीय

Wed, 29 Oct 2014 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय अब कंजूस और मक्खीचूस नहीं रहे। उत्पाद और सेवा अच्छी हो इसके लिए भारतीय उपभोक्ता अब ज्यादा पैसा खर्च करने से नहीं हिचकते। अमेरिकम एक्सप्रेस के ग्लोबल कस्टमर सर्विस बैरोमीटर की रिपोर्ट कुछ ऐसा ही बता रही है।
विज्ञापन


अमेरिकन एक्सप्रेस के ग्लोबल कस्टमर सर्विस बैरोमीटर अध्ययन के मुताबिक भारतीय ग्राहक अच्छी सेवा पाने के लिए ज्यादा खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं।

करीब 78 फीसदी भारतीय ग्राहकों का कहना है कि अच्छी सेवा के लिए रकम खर्च करने में उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय ग्राहक डिजिटल प्रेमी हैं। पिछले साल 71 फीसदी लोगों ने ग्राहक सेवा पर प्रतिक्रिया जानने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया, जबकि 2012 में इनकी संख्या 54 फीसदी थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक धैर्य के मामले में भारतीय ग्राहकों का कोई जवाब नहीं है। कंपनी से खराब अनुभव के बावजूद 66 फीसदी भारतीय उस कंपनी को दोबारा मौका देना चाहते हैं। हालांकि सेवाओं के मामले में भारतीय ग्राहक इसे लेकर कहीं ज्यादा प्रतिक्रियाशील हैं। खराब ग्राहक सेवा के मामले में 71 फीसदी भारतीय तत्काल खरीद की योजना टाल देते हैं। भारतीय ग्राहक अपने सेवा अनुभव के बारे में अन्य देशों के लोगों की तुलना में कहीं ज्यादा बात करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें