कंप्यूटर साक्षरता तेजी से बढ़ने और मोबाइल के जरिए इंटरनेट के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के चलते वर्ष 2020 तक देश में इंटरनेट कारोबार 12,435 अरब रुपये (200 अरब डॉलर) तक पहुंच जाएगा।
देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इसका अनुपात 5 फीसदी के स्तर तक पहुंच जाएगा। यह बात दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (एनओएफएन) को तयशुदा समय सीमा के भीतर पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास कर रही है।
सरकार की योजना अगले तीन साल में देश में करीब सात लाख किलोमीटर का ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाने का है। इस दिशा में काफी तेजी के साथ काम भी किया जा रहा है।