जिन देशों में सबसे ज्यादा करोड़पति लोग रहते हैं उनमें भारत का नंबर आठवां है। कई बड़े देशों को पीछे छोड़कर भारत आगे बढ़ा है। टीओआई की खबर के मुताबिक भारत में करोड़पतियों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ी है कि उसने आस्ट्रेलिया, रूस और फ्रांस जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है।
हाल में ही जारी किए गए वेल्थ इंडेक्स के मुताबिक भारत आठवें स्थान पर पहुंच गया है। इस सूची में भारत से ऊपर अमेरिका, चीन, जर्मनी और इंग्लैंड जैसे ही देश हैं। वहीं सिंगापुर और कनाडा भारत से नीचे हैं।
भारत में 14,800 करोड़पति
वेल्थ इंडेक्स के मुताबिक भारत में 14,800 करोड़पति है। अकेले मुबंई में कुल 2700 से ज्यादा लोग इस सूची में शामिल है। मुबंई अकेला शहर है जो पूरे विश्व के 30 शहरों में अपना स्थान इस सूची में बना पाया।
इस सूची के मुताबिक शहरों की सूची में सबसे ज्यादा 15,400 करोड़पति हांगकांग में, 14,300 करोड़पति न्यूयार्क में, लंदन में 9700, मास्को में 7600, लॉस एंजिल्स 7,400 और सिंगापुर में 6,600 करोड़पति हैं।
अमेरिका इस सूची में नंबर 1 पर
सभी देशों की सूची में अमेरिका पहले नंबर पर है जिनके पास 60 करोड़ रुपए की संपत्ति है। अमेरिका में कुल 183,500, चीन में 26,600, जर्मनी में 26,600, यूके में 21,700, जापान में 21,000, स्विटजरलैंड में 18,300 और हांगकांग में 15,400 लोगों में प्रत्येक के पास 10 मिलियन डॉलर की संपत्ति है।
पूरी दुनिया में 13 लाख करोड़पति
पिछले दस सालों में करोड़पतियों की संख्या में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हुई है। करोड़पतियों की संख्या में 71 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जून 2014 के आंकड़ो के मुताबिक पूरी दुनिया में 13 लाख लोग करोड़पतियों की सूची में हैं। उनमें से 4,95,000 लोग मल्टी मिलिनियर की सूची में शामिल है।
करोड़पतियों की सूची में अमेरिका पहले नंबर पर है। वहीं उसके बाद जापान और इंग्लैंड का नंबर आता है। इस सूची में चीन और भारत का स्थान नीचे आता है।