फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन को पछाड़कर भारत बना सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता

Fri, 14 Nov 2014 09:10 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन को पछाड़कर भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता बन गया है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्लूजीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत में सोने की मांग 39 फीसदी बढ़कर 225.1 टन हो गई, जबकि इस दौरान चीन में सोने की कुल मांग 37 फीसदी घटकर 182.7 टन पर आ गई। इस दौरान दुनिया में सोने की मांग 2 फीसदी घटकर 929 टन पर दर्ज की गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, समीक्षाधीन अवधि में मूल्य के आधार पर देश में सोने की मांग 31 फीसदी बढ़कर 56,219.3 करोड़ रुपये हो गई, जो 2013 की इसी अवधि में 42,819.6 करोड़ रुपये थी।

डब्लूजीसी के प्रबंध निदेशक (इनवेस्टमेंट- स्ट्रेटजी) मार्क्स ग्रब का कहना है कि 2013 में असाधारण प्रदर्शन के बाद इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में भी बाजार अपनी जगह बरकरार रखने में लगा रहा। भारत में दीवाली के दौरान आभूषण खरीदारी में काफी बढ़ोतरी देखी गई। 2013 में, आयात पर लगाम कसने और पिछली सरकार द्वारा आयात शुल्क में बढ़ोतरी करने से भारत में सोने का कारोबार काफी प्रभावित हुआ। उस वक्त चीन में असाधारण खरीदारी ने 2014 में खरीदारी पैटर्न को आकार दिया। दुनिया भर के लोगों ने विभिन्न कारणों से अलग-अलग समय के सोने की खरीदारी की और इससे सोने के बाजार के स्वत: संतुलन को प्रोत्साहन मिला।
विज्ञापन


देश में आभूषण की मांग 60 फीसदी बढ़ी
डब्लूजीसी की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान भारत में सोने के आभूषणों की मांग सालाना आधार पर 60 फीसदी बढ़कर 183 टन पहुंच गई। यह देश में किसी तिमाही में दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। घरेलू अर्थव्यवस्था और नई सरकार दोनों में ग्राहकों का भरोसा लौटने से सेंटीमेंट आशाजनक हुए हैं। दीवाली के दौरान खरीदारी का काफी मजबूत स्तर देखने को मिला। दूसरी ओर, चीन में इस दौरान आभूषणों की मांग में सालाना आधार पर 39 फीसदी घटकर 147.1 टन पर आ गई। वहीं, वैश्विक स्तर पर आभूषणों की मांग 4 फीसदी घटकर 534 टन पर आ गई।

डब्लूजीसी रिपोर्ट की कुछ अहम बातें
- दुनिया में आभूषण सोने की मांग के सबसे बड़े घटक बने रहे। कुल मांग में से आभूषणों की मांग 534 टन रही जोकि वर्ष दर वर्ष 4 फीसदी कम है।
- दुनिया भर के सेंट्रल बैंक ने जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में 93 टन सोना खरीदा। वर्ष दर वर्ष इसमें 9 फीसदी की कमी आई। लेकिन यह लगातार 15वीं तिमाही है जब बैंक सोने का शुद्ध खरीदार है।
- निवेश मांग (बार एवं सिक्के और ईटीएफ) 6 फीसदी बढ़कर 204 टन रही। हालांकि, बार और सिक्कों की मांग गत वर्ष की समान अवधि के 312 टन की तुलना में 21 फीसदी घटकर 246 टन पर आ गई। ईटीएफ  निकासी पिछले साल की समान अवधि के 120 टन की तुलना में 41 टन रही।
- दुनिया में सोने की तकनीक मांग 98 टन दर्ज की गई, साल भर पहले के मुकाबले यह 5 फीसदी नीचे थी। उद्योग में तकनीकी ऐप्लीकेशन में वैकल्पिक सामग्रियों को अपनाने का रुख बरकरार रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें