फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के पास रिजर्व है 62 ट्रक सोना

Fri, 19 Apr 2013 02:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपको पता है भारत के पास कितना सोना है? वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक भारत के सेंट्रल बैंक 'रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया' के पास 557.7 टन (5,57,700 किलोग्राम) रिजर्व सोना है।
विज्ञापन


यदि इन सारे सोने को ट्रकों में भरा जाए तो यह 62 ट्रक के बराबर होता है। औसतन एक ट्रक में नौ टन वजन के बराबर सामान लोड किया जाता है।

हालांकि यह जान लेना बेहद जरूरी है कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट किसी सेंट्रल बैंक में सुरक्षित रखे हुए सोने की जानकारी देता है।

इसमें निवेशक, आम जनता और बाजार में सोने की मात्रा से इसका कोई मतलब नहीं है। वैसे इस रिजर्व सोने का मूल्य भी अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव से प्रभावित होता है।

औंधे मुंह गिरा सोना
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से भारत सहित दुनिया भर में सोने की कीमत में काफी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को तो भारतीय सराफा बाजार में सोना पिछले 20 महीनों के न्यूनतम स्तर पर आ गया।
विज्ञापन


सराफा बाजार में सोने का भाव 350 रुपये की गिरावट के साथ 26,350 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। वहीं, चांदी 425 रुपये लुढ़क कर 45,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

इससे पहले अगस्त 2011 में सोना इतने कम भाव पर बिका था। बीते शुक्रवार से अब तक सोने में 3,250 रुपये की जबरदस्त गिरावट आ चुकी है। हालांकि अब भी खरीदार इसके 25 हजार से नीचे आने की आस लगाए बैठे हैं।

सेंट्रल बैंक क्यों रखते हैं सोना
सदियों से सोना मुद्रा की तरह उपयोग में लाया जाता रहा है।

फिर गोल्ड बैक्ड करेंसी आई। इस नीति के तहत कोई भी देश रिजर्व सोने के बराबर ही मुद्रा छाप सकता है। 1946 में ब्रेटन वुड्स सिस्टम के तहत इसे अस्तित्व में लाया गया। 40 साल पहले गोल्ड स्टैंडर्ड सिस्टम भी खत्म हो गया।

आर्थिक संकट के समय अधिकतर मुल्क सेंट्रल बैंक में रिजर्व सोना को भुनाते हैं। हाल ही में साइप्रस ने बैलआउट पैकेज के लिए करीब 14 टन सोना बेचने का ऐलान किया था। इसके बाद में दुनियाभर में सोने की कीमत में इसका असर देखा गया।

1991 में भी भारत को ऐसी ही स्थिति से गुजरना पड़ा था। तत्कालीन चंद्रशेखर सरकार ने भुगतान संतुलन संकट से निपटने के लिए करीब 65 टन सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट (बीआईएस) के गिरवी रखा था।

कहां रखते हैं सोना
अधिकतर सेंट्रल बैंक सोना अपने देश में ही रखते हैं। हालांकि आपातकाल में कभी-कभी सोना बाहर भी भेजना पड़ता है। विश्व युद्ध के दौरान कई यूरोपीय देशों ने अपना गोल्ड रिजर्व बैंक ऑफ इंग्लैंड और अमेरिकी फेडरल रिजर्व बोर्ड के पास जमा किया था।
विज्ञापन


परंपरागत तौर पर आरबीआई अपना सोना तिजोरियों में रखता है। 2009 में रिजर्व बैंक ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से डीमैट फॉर्म में सोना खरीदा था।

किस मुल्क के पास कितना सोना?

अमेरिका-- 8133.5 टन
जर्मनी-- 3391.3 टन
इटली-- 2451.8 टन
फ्रांस-- 2435.4 टन
चीन-- 1054.1 टन
स्विटजरलैंड-- 1040.1 टन
रूस-- 976.9 टन
जापान-- 765.2 टन
नीदरलैंड्स-- 612.5 टन
भारत-- 557.7 टन
ताइवान-- 423.6 टन
पुर्तगाल-- 382.5 टन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें