जहां पर स्वतंत्र निदेशकों की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। यह रिपॉजिटरी अप्रैल 2014 से लागू नए कंपनी कानून के तहत बनाई गई है। रिपॉजिटरी को आईसीएआई, आईसीएसआई और द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेट्स ऑफ इंडिया ने मिलकर तैयार किया है। इसके लिए एक वेब पोर्टल इंडीपेंडेंट डायरेक्टर डॉट इन तैयार किया गया है। पोर्टल शुरू होने की जानकारी सोमवार को आईसीएआआई द्वारा दी गई है। नए कंपनी कानून के तहत कंपनियों के काम-काज में स्वतंत्र निदेशकों की भूमिका कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में इस रिपॉजिटरी के जरिए स्वतंत्र निदेशकों से जुडऩा कहीं आसान हो सकेगा।