फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकद ट्रांसफर से सुधरेगी सब्सिडी व्यवस्थाः पीएम

Mon, 22 Apr 2013 08:13 AM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्सिडी की रकम को सीधे लाभार्थियों के खाते में डालने की केंद्र सरकार की डायरेक्ट कैश ट्रांसफर योजना न केवल सब्सिडी का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने में मददगार होगी, बल्कि इससे सब्सिडी भुगतान में समयबद्धता और धन के दुरुपयोग व बर्बादी को भी रोका जा सकेगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार की प्रणाली और व्यवस्था में सुधार लाने के लिए नई तकनीक का भरपूर उपयोग किए जाने की जरूरत है।

उन्होंने हर नागरिक को एक विशिष्ट पहचान प्रदान करने वाले आधार कार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने इसके जरिये सब्सिडी की रकम सीधे लोगों के बैंक खाते में डालने की ओर जिस तरह कदम बढ़ाया है, वैसे ही तकनीक की मदद से और सुधार भी किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी ही व्यवस्था लागू करके छात्रवृत्तियों व पेंशन देने की व्यवस्था को भी चुस्त-दुरुस्त किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से डायरेक्ट कैश ट्रांसफर योजना को सफल बनाने में बढ़चढ़ कर योगदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि व्यवस्था में इस तरह के सुधार लाकर न केवल सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक बेहतर ढंग से पहुंचाया जा सकता है, बल्कि इससे सरकारी प्रणाली और व्यवस्थाओं के प्रति लोगों के विश्वास को भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार सार्वजनिक निकायों के कामकाज को ज्यादा से ज्यादा पारदर्शी और जवाबदेह बनाना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें