फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य तेल आयात में पांच लाख टन वृद्धि की संभावना

Tue, 25 Sep 2012 04:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश कम होने से बुवाई क्षेत्र में कमी के कारण देश में खाद्य तेल का आयात 2012-13 में करीब 5 लाख टन बढ़कर 103.10 लाख टन हो जाने का अनुमान है। फसल शोध कंपनी जीजी पटेल एंड निखिल रिसर्च के प्रबंध सहयोगी गोविंद भाई पटेल ने कहा, '2012-13 के दौरान खाद्य तेल का आयात 5 लाख टन बढ़कर 103.1 लाख टन हो जाने का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 2011-12 में 97.8 लाख टन था।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयात में जो वृद्धि होगी, वह मुख्य रूप से पाम आयल के क्षेत्र में होने की संभावना है। 2012-13 में पाम ऑयल का आयात 81 लाख टन होने का अनुमान है जो 2011-12 में 75 लाख टन था। पटेल ने कहा कि ऊंची कीमत के कारण कुल खपत में मामूली 3.10 प्रतिशत वृद्धि की संभावना है।

उन्होंने कहा कि कम बारिश के कारण खरीफ मौसम में तिलहन के अंतर्गत कुल रकबे में पांच प्रतिशत कमी की आशंका है। पटेल ने कहा, 'इस साल तिलहन का कुल रकबा 159.8 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है जो पिछले वर्ष 167.9 लाख हेक्टेयर था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें