वर्ष 2013 में सितंबर महीने के व्यापार घाटे के आंकड़े में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। सितंबर माह में व्यापार घाटा 38 फीसदी घटकर 676 करोड़ डॉलर के स्तर पर आ गया है।
सितंबर में व्यापार घाटा मार्च 2011 के बाद सबसे कम रहा है। इस वर्ष अगस्त में व्यापार घाटा 1,091 करोड़ डॉलर के स्तर पर था। साल 2012 के सितंबर में व्यापार घाटा 1,715 करोड़ डॉलर था। सालाना आधार पर अप्रैल-सितंबर के दौरान व्यापार घाटा 9,182 करोड़ डॉलर से घटकर 8,012 करोड़ डॉलर रहा है।
साल दर साल आधार पर सितंबर में आयात 18.1 फीसदी घटकर 3,444 करोड़ डॉलर रहा। वहीं महीने दर महीने आधार पर आयात 3,705 करोड़ डॉलर से घटकर 3,440 करोड़ डॉलर रहा। सालाना आधार पर अप्रैल-सितंबर के दौरान एक्सपोर्ट 5.14 फीसदी बढ़कर 15,211 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है।
सालाना आधार पर सितंबर में निर्यात 11.15 फीसदी बढ़कर 2,768 करोड़ डॉलर रहा। महीने दर महीने आधार पर सितंबर में एक्सपोर्ट 2,614 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2,768 करोड़ डॉलर रहा। सालाना आधार पर अप्रैल-सितंबर के दौरान निर्यात 1.8 फीसदी घटकर 23,223 करोड़ डॉलर पर आ गया है।
सालाना आधार पर सितंबर में सोने-चांदी का आयात 460 करोड़ डॉलर से घटकर 80 करोड़ डॉलर रहा। सालाना आधार पर अप्रैल-सितंबर में सोने-चांदी का आयात 8.7 फीसदी बढ़कर 2,310 करोड़ डॉलर रहा।
वाणिज्य सचिव एस आर राव का कहना है कि गैर-जरूरी वस्तुओं के निर्यात पर सख्ती के चलते व्यापार घाटा कम करने में मदद मिली है। इंजीनियरिंग निर्यात में लगातार दूसरे महीने उछाल दिखा है। एग्रीकल्चर, केमिकल, फार्मा और टेक्सटाइल क्षेत्र में भी निर्यात का प्रदर्शन अच्छा रहा है। भविष्य में जेम्स एंड ज्वैलरी सेक्टर में निर्यात में अच्छी मांग आने की संभावना है।
वाणिज्य सचिव के मुताबिक आयरन ओर की निर्यात शुल्क में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं की जाएगी।