फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग ने फिर बदला मानूसन का अनुमान

Wed, 13 Aug 2014 08:54 AM IST
अजीत सिंह / अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने पिछले चार महीने में तीसरी बार मानसून का अनुमान घटाया है। अब मौसम विभाग को इस साल मानसून सीजन में सामान्य की अपेक्षा 87 फीसदी बारिश की संभावना जताई है, जबकि अप्रैल में 95 फीसदी और जून में 93 फीसदी बारिश की भविष्यवाणी की गई थी। बारिश में कमी के बावजूद सरकार सूखे के खतरे को नकार रही है। हालांकि, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी बारिश की भारी कमी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने मौसम विभाग का ताजा अनुमान जारी करते हुए मानसून के उत्तराद्र्ध में सामान्य बारिश की उम्मीद जताई है। इस साल मानसून की कमजोर शुरुआत के चलते सूखे का खतरा पैदा हो गया था, लेकिन बाद में मानसून के जोर पकडऩे से स्थिति सुधरी है। मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई के मध्य तक सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश होने की वजह से मानसून के अनुमान में संशोधन करना पड़ा है।

मध्य भारत में पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश के बाद अब सूखे का खतरा हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी यूपी, तेलंगाना और मराठवाड़ा जैसे क्षेत्रों तक सिमट गया है। गत 11 अगस्त तक हरियाणा में सामान्य से 55 फीसदी, पंजाब में 49 फीसदी और पश्चिमी यूपी में 47 फीसदी कम बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी क्रमश: 36 और 50 फीसदी कम है। हालांकि, पूरे देश में अब सामान्य से सिर्फ १७ फीसदी कम बारिश है। मौसम विभाग गत 50 वर्षों के औसत की अपेक्षा 96 से 106 फीसदी बारिश को सामान्य मानता है।
विज्ञापन


अगस्त, सितंबर में 95 फीसदी बारिश
मौसम विभाग ने अगस्त और सितंबर में सामान्य की अपेक्षा 95 फीसदी बारिश की उम्मीद जताई है। इस दौरान सामान्य से कम बारिश की संभावना 46 फीसदी है जबकि बारिश सामान्य रहने की संभावना 43 फीसदी है। इस साल जून-सितंबर के दौरान बारिश में कमी (90 फीसदी से कम) रहने की संभावना 68 फीसदी है। जबकि सामान्य से कम (९०-९६ फीसदी) बारिश की संभावना सिर्फ २४ फीसदी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें