औद्योगिक क्षेत्र को कर्ज उपलब्ध कराने वाली सरकारी कंपनी आईएफसीआई की चालू वित्त वर्ष में बांड जारी करके दो हजार करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की योजना है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक मलय मुखर्जी ने बताया कि कंपनी के बोर्ड ने दो हजार करोड़ रुपये के करयोग्य अपरिवर्तनीय (टैक्सेबल नॉन कंवर्टेबल) बांड जारी करने की मंजूरी दे दी है। बांड के जरिए जुटाई गई इस रकम का इस्तेमाल कंपनी के कारोबारी विस्तार में किया जाएगा।
मुखर्जी ने बताया कि कंपनी की योजना चालू वित्त वर्ष में आईएफसीआई फाइनेंशियल सर्विसेज लि. (आई फिन) में अपनी पूरी हिस्सेदारी का विनिवेश करने की भी है। आई फिन में आईएफसीआई की 94 फीसदी हिस्सेदारी है।