फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीबीआई बैंक ने शुरू किया ई-लाउंज

Thu, 04 Sep 2014 09:36 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक ने ग्राहकों को आधुनिक तकनीक पर आधारित सेवाएं देने की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए अपने पहले ई-लाउंज को लांच किया है।
विज्ञापन


मुंबई की माहिम शाखा में शुरू किए गए इस ई-लाउंज का उद्घाटन बैंक के सीएमडी एमएस राघवन ने किया। इसके जरिए बैंक ने ग्राहकों को सुविधाजनक सेल्फ सर्विस टर्मिनल उपलब्ध कराए हैं, जिनसे वह बैंकिंग संबंधी अपने कई कामों को बिना किसी कर्मचारी की मदद लिए खुद ही कर सकते हैं।
विज्ञापन


एटीएम की ही तरह इसमें नकदी और चेक जमा करने की स्वचालित सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। ई-लाउंज के जरिए नकदी जमा करने पर ग्राहक को इसकी रसीद मिल जाती है और पैसे तुरंत ही उसके खाते में चले जाते हैं, जबकि चेक जमा करने पर एक्नॉलेजमेंट रसीद मिलती है।
विज्ञापन


इसके अलावा ई-लाउंज के जरिए बैलेंस की जानकारी, पासबुक अपडेट करने, फंड ट्रांसफर, बिलों का भुगतान और रिचार्ज आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें