फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक ने शुरू की ‘कार्डलेस नकद निकासी’ सेवा

Wed, 10 Sep 2014 09:40 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक ने ‘कार्डलेस नकद निकासी’ सेवा शुरू की। यह एक ऐसी सेवा है जिसके जरिए इसके ग्राहक अपने खाते से देश के किसी भी ऐसे व्यक्ति को पैसा भेज सकता है जो मोबाइल फोन का उपयोग करता हो।
विज्ञापन


प्राप्तकर्ता व्यक्ति देश में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से बिना डेबिट कार्ड का उपयोग किए, किसी भी समय पैसा निकाल सकता है। इसके लिए उनके पास किसी भी बैंक में खाता होना भी आवश्यक नहीं है।

इस सेवा को लांच करते हुए आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक राजीव सभरवाल ने कहा कि ‘कार्डलेस नकद निकासी’ बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाने वाले कई भुगतान विकल्पों में अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगा।
विज्ञापन


बैंक का कोई भी बचत खाताधारक www.icicibank.com. पर इंटरनेट बैंकिंग में लॉग-इन कर ‘कार्डलेस नकद निकासी’ की सुविधा शुरू कर सकता है। भेजने वाले व्यक्ति को सबसे पहले प्राप्तकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर और पता रजिस्टर करना होगा। पैसा भेजने वाले व्यक्ति को एसएमएस के जरिए चार अंकों का सत्यापन कोड और प्राप्तकर्ता को छह अंकों का संदर्भ कोड प्राप्त होगा।

प्राप्तकर्ता द्वारा ट्रांजेक्शन के दो दिनों के भीतर आईसीआईसीआई बैंक के लगभग सभी एटीएम में अपना मोबाइल नंबर, नकद राशि और सत्यापन व संदर्भ कोड प्रविष्ट कर के नकद राशि निकाली जा सकती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें