भारत में अर्थव्यवस्था के वापस पटरी पर लौटने के संकेतों के बीच 2015 में कर्मचारियों का वेतन 10.8 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि एशिया पैसिफिक रीजन में कर्मचारियों के वेतन में औसतन सात फीसदी का इजाफा हो सकता है।
टावर्स वाटसन की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। टावर्स वाटसन 2014-15 एशिया-पैसिफिक सेलरी बजट प्लानिंग रिपोर्ट के मुताबिक कुल 11 फीसदी वेतन वृद्धि के साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश और वियतनाम इस मोर्च पर अगुवाई करेंगे, वहीं भारत 10.8 फीसदी वेतन वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरे क्षेत्र में वेतन बढ़ेगा, लेकिन इसके बराबर ही महंगाई बढ़ने का मतलब होगा कि वास्तव में वेतन वृद्धि आने वाले वर्ष में कम होगी। टावर्स वाटसन डाटा सर्विसेज प्रैक्टिस लीडर, एशिया पैसिफिक संभव राकयान का कहना है कि क्षेत्र में बेरोजगारी दर कम होने और सकल घरेलू उत्पाद बढ़ने की वजह से हम 2015 में एशिया पैसिफिक में आर्थिक ग्रोथ बढ़ने का अनुमान कर रहे हैं।