फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में घर की कीमतें रहीं स्थिर: सीबीआरई

Mon, 27 Oct 2014 09:08 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रापर्टी कंसलटेंट सीबीआरई के अनुसार देश के सात प्रमुख शहरों में सितंबर माह में मकान की कीमतें स्थिर रहीं और आपूर्ति में मामूली गिरावट आई।
विज्ञापन


सीबीआरई के साउथ एशिया सीएमडी अंशुमान मैगजीन ने कहा कि सितंबर के लिए ‘इंडिया रियल्टी मार्केट अपडेट’ में कहा कि अगस्त में कारोबारी धारणा में सुधार के बाद आवासीय बाजार में में ताजा आपूर्ति में गिरावट आई है।

कंसलटेंट सात शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद और बंगलूरू के रीयल एस्टेट मार्केट पर नजर रखता है। कंसलटेंट ने कहा कि त्योहारी सीजन, कारोबारी धारणा मजबूत होने और नई सरकार द्वारा दिए गए कर प्रोत्साहन की बदौलत अगले कुछ माह में नए प्रोजेक्ट लांच होने की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन


सीबीआरआई ने कहा कि चेन्नई में प्राइम लोकेशन को छोड़ कर ज्यादातर जगहों पर कीमतें स्थिर रही हैं। चेन्नई के प्राइम लोकेशन में कीमतें अगस्त के प्राइस प्वाइंट की तुलना में 810 फीसदी बढ़ी हैं। घर खरीदने वालों की मांग मध्यम सेगमेंट और हाई इंड प्रोजेक्ट पर केंद्रित रही।

कंसलटेंट का कहना है कि संगठित क्षेत्र में रिटेल स्पेस के लिए किराया देश के सभी प्रमुख शहरों में स्थिर रहा है। हालांकि मुंबई का लिंकिंग रोड इसका अपवाद रहा। यहां किराए में पिछले माह की तुलना में 34 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन


ऑफिस सेगमेंट के बारे में सीबीआरई ने कहा कि सितंबर 2014 को समाप्त हुई तिमाही में ऑफिस मार्केट में सुधार के संकेत दिखे हैं। बंगलुरू, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में लीज की गतिविधियों में तेजी आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें