फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले एक साल में बढ़ेगी मकानों की बिक्री

Mon, 20 Oct 2014 09:05 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रीयल एस्टेट सेक्टर को अगले एक साल में सुस्ती से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। जायफिन रिसर्च के सर्वे का मानना है कि छह से 12 महीने में आवासीय प्रॉपटी की बिक्री में तेजी आएगी। रीयल एस्टेट पर्चेज सेंटीमेंट इंडेक्स इस साल सितंबर में करीब 2.5 अंक बढ़कर 32.3 पर पहुंच गया। यह प्रॉपर्टी खरीद के प्रति उपभोक्ताओं की रुचि में हुए इजाफे को दर्शाता है। अगस्त में इंडेक्स 29.8 अंक पर था।
विज्ञापन


जायफिन रिसर्च के मुताबिक इस साल अप्रैल में रीयल्टी में सुधार के संकेत के बाद उपभोक्ताओं का रुझान प्रॉपर्टी खरीद की ओर बढ़ा है। जायफिन के मुख्य अर्थशास्त्री देबोपम चौधरी का कहना है कि पूरे इंडेक्स में आए उछाल से स्पष्ट है, कि बड़ी संख्या में भारतीय उपभोक्ता अगले छह से 12 महीने के दौरान मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं।

रिसर्च फर्म की ओर से देश के 18 शहरों में 4,000 उपभोक्ताओं के बीच कराए गए सर्वे के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी भारत की तुलना में उत्तरी और दक्षिणी भारत में उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत हुआ है। उत्तर भारत में इंडेक्स सितंबर में बढ़कर 44.8 पर पहुंच गया, जो अगस्त में 40.2 पर था। वहीं, दक्षिण में यह आंकड़ा 36.4 से बढ़कर 40.5 पर पहुंच गया। पूर्व में इंडेक्स 20.7 के निचले स्तर पर रहा। हालांकि, अगस्त के 19.1 अंक की तुलना में मामूली सुधार जरूर दर्ज किया गया। इसी तरह, पश्चिमी क्षेत्र में इंडेक्स अगस्त के 26.7 के मुकाबले सितंबर में 27.5 पर रहा।
विज्ञापन


देबोपम चौधरी का कहना है कि इंडेक्स के सेंटीमेंट में मकानों की वास्तविक बिक्री के साथ अच्छा खासा सुधार आया है। वहीं, त्योहारी सीजन का सकारात्मक असर बिक्री के सेंटीमेंट पर दिखाई देगा। इससे मकानों की बिक्री इस सीजन 2012 या 2013 की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है।

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक जिन 18 शहरों में सर्वे किया गया उनमें से दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद, मुंबई और मंगलोर में मकानों की खरीद का पूर्वानुमान सकारात्मक है। बंगलूरू और मुुंबई में तो इस माह रुझान नकारात्मक से सकारात्मक स्थिति में आया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें