फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा ने बनाई 30 करोड़ मोटरसाइकिलें, जश्न

Wed, 10 Dec 2014 09:04 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड का दुनिया भर में मोटर साइकिल का उत्पादन 30 करोड़ ईकाइ के पार हो गया है।
विज्ञापन


कंपनी ने 30 करोड़ का आंकड़ा छूने का जश्न मनाने के लिए प्राथमिक मोटर साइकिल विनिर्माण संयंत्र कुमामातो फैक्ट्री में कार्यक्रम भी आयोजित किया।

कुमामातो फैक्ट्री में बनाई गई 2015 मॉडल की गोल्ड विंग दुनिया भर में होंडा की 30 करोड़वीं मोटर साइकिल बनी।
होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड के प्रेसीडेंट और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ताकानोबू इतो ने कहा कि हमारे ग्राहकों और विकास, उत्पादन और बिक्री से जुड़े लोगों का शुक्रिया, जिनके कारण होंडा 30 करोड़ वाहनों के पड़ाव को पार कर सकी।
विज्ञापन


हम आगे भी ऐसे उत्पाद पेश करना जारी रखेंगे, जो दुनिया के प्रत्येक देश और क्षेत्र में हमारे ग्राहकों को प्रसन्न रखेंगे। होंडा मौजूदा समय में 22 देशों में स्थित 33 संयंत्रों में मोटर साइकिल बना रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें