सोमवार को कंपनी ने प्लांट लगाने की घोषणा करते हुए कहा कि लैटिन अमेरिका में भारतीय दुपहिया वाहन निर्माता द्वारा यह पहली पूर्ण इकाई है। कंपनी साल 2015-16 के मध्य में यहां से 78 हजार यूनिट सालाना का उत्पादन शुरू कर देगी। जबकि अगले 3-4 साल में 1.5 लाख यूनिट सालाना करने की योजना है। कंपनी इसके लिए कुल 7 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।