फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य और मोटर बीमा का होगा विस्तार

Fri, 19 Dec 2014 09:19 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था में मजबूती लौटने के स्पष्ट लक्षणों और वित्तीय क्षेत्र की सेहत में आए सुधार के बीच देश में नए साल में साधारण बीमा (जनरल इंश्योरेंस) के लिए अच्छी संभावनाएं नजर आ रही हैं। जनरल इंश्योरेंस के तहत स्वास्थ्य और मोटर बीमा दोनों ही क्षेत्रों में कारोबार के विस्तार की उम्मीद है। यह अनुमान देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने अपनी एक सर्वे रिपोर्ट में जताया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2014 में स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में जेनिटो यूरिनरी, नेत्र रोग, सांस की बीमारी, चोट और पाचन रोग की-डीजीज (मुख्य रोग) में रहे। 2014 में गंभीर बीमारियों (क्रिटिकल डिजीज)में नियोप्लाज्म, मेटाबोल बिमारी, हृदय रोग प्रमुख रहे।

रिपोर्ट के मुताबिक इलाज के खर्च में पिछले तीन वर्षों में तकरीबन स्थिरता की स्थिति देखने को मिली है। हेल्थ इंश्योरेंस लेने वाले लोग ज्यादा महंगे इलाज के मामलों में कैशलेस रूट पसंद कर रहे हैं। खुदरा ग्राहकों के मामले में तृतीय श्रेणी अस्पतालों (टरसियरी हास्पिटल्स) का प्रयोग 43 फीसदी से बढ़कर 49 फीसदी पर पहुंच गया।
विज्ञापन


मोटर बीमा क्षेत्र के बारे में रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल कारों की बिक्री में मांग नरम (साफ्ट डिमांड) के चलते फोर व्हीलर के बीमें में ठहराव की स्थिति रही। हालांकि दोपहिया बीमा में सुधार रहा। खासकर स्कूटर की बिक्री में 132 फीसदी वृद्धि ने दो पहिया बीमा को भारी उछाल दिया। पूरे मोटर बीमा कारोबार की बात करें, तो अप्रैल-नवंबर 2013  के 17.1 फीसदी के मुकाबले अप्रैल-नवंबर 2014 में महज 9.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के चीफ अंडरराइटिंग एंड क्लेम्स, संजय दत्ता ने कहा कि आने वाले वर्ष जनरल बीमा उद्योग के लिए बेहतरीन होंगे। ऐसा उपभोक्ता मांग में सुधार, बीमा पॉलिसियों के नए विकल्पों और बीमा कंपनियों द्वारा की जा रही नई पहल की वजह से देखने को मिलेगा। देश के आर्थिक परिदृश्य में मजबूती आने के साथ बीमा उद्योग अपने उत्पादों और सेवाओं के और संवर्धित करेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें