इसरो की ओर से हाल ही में प्रक्षेपित किए गए ‘जीसेट 10’ सेटेलाइट से डीटीएच सेवा प्रदाता कंपनियां अपनी चैनल क्षमता बढ़ा सकेंगी। टाटा स्काई के एमडी व सीईओ हरित नागपाल ने बताया कि डीटीएच कंपनियों को चैनलों की संख्या बढ़ाने के लिए और अधिक सेटेलाइट की जरूरत पड़ती है।
जीसेट 10 के प्रक्षेपित होने से डीटीएच कंपनियां अपनी चैनलों की संख्या निश्चित तौर पर बढ़ा सकेंगी। उन्होंने बताया कि सेटेलाइट मिलने से टाटा स्काई करीब 100-200 नए चैनल अपने ग्राहकों को उपलब्ध करा सकेगी। यानी, सेटेलाइट मिलने के साथ ही चैनलों की संख्या बढ़ाने का काम शुरू हो जाएगा। नागपाल ने बताया कि दीवाली तक टाटा स्काई के चैनलों की संख्या बढ़कर 300-400 हो जाएगी। इसमें एचडी चैनल भी शामिल होंगे।