फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी पेन ड्राइव पर लग सकता है एंटी डंपिंग शुल्क

Sat, 27 Dec 2014 09:15 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार घरेलू कंपनियों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए चीन से आयातित यूएसबी पेन ड्राइव पर 3.12 डॉलर यानी 198.59 रुपये एंटी डंपिंग शुल्क लगा सकती है।
विज्ञापन


सरकार यह कदम घरेलू को सस्ते आयात के खिलाफ सुरक्षा देने के लिए उठा सकती है। डायरेक्टर जनरल ऑफ एंटी-डंपिंग एंड अलाइड ड्यटीज (डीजीएडी) ने कहा है कि चीन से यह उत्पाद भारत के बाजार में उसकी सामान्य कीमत से कम कीमत पर आयात किया जा रहा है।

इसकी जांच के लिए आवेदन स्टोरेज मीडिया प्रोडक्ट्स मैन्यूफैक्चरर्स एंड मार्केटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने किया था। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि प्राधिकरण की राय है कि डंपिंग को रोकने के लिए एंटी डंपिंग शुल्क लगाना जरूरी है। ऐसे में प्राधिकरण आयात पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाने की सिफारिश करना आवश्यक मानती है।
विज्ञापन


एंटी डंपिंग शुल्क की सिफारिश वाणिज्य मंत्रालय करता है और वित्त मंत्रालय इसको लागू करता है। डीजीएडी ने अपनी जांच में यह भी पाया है कि पेन ड्राइव की डंपिंग के कारण घरेलू उद्योग को नुकसान हुआ है। यूएसबी फ्लैश ड्राइव को बाजार में कई नामों से जाता है। लोग इसे पेन ड्राइव, कीचेन ड्राइव, यूएसबी स्टिक, फ्लैश स्टिक, जम्प स्टिक, यूएसबी कीज और मेमोरी कीज के नाम से भी जानते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें