फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसर के विकास और निर्यात के लिए बनेगी एजेंसी

Tue, 30 Dec 2014 08:50 AM IST
नई दिल्ली/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में केसर क्रांति लाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद केंद्र सरकार ने महंगे मसाले के विकास और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक एजेंसी का गठन करने का फैसला किया है। सोमवार को जारी जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सैफरॉन प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट डेवलपमेंट एजेंसी (एसपीईडीए) का मुख्यालय श्रीनगर में होगा। सका गठन जम्मू एवं कश्मीर सरकार के साथ विचार विमर्श करके स्पाइस बोर्ड द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


एजेंसी केसर के उत्पादन और इसके कायाकल्प के साथ प्रोसेसिंग, किसानों के प्रशिक्षण, शोध, गुणवत्ता नियंत्रण और केसर के निर्यात को बढ़ावा देने का काम करेगी। बयान में कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट से केसर का उत्पादन बढ़ेगा और इससे जम्मू एवं कश्मीर के सभी केसर उत्पादक किसानों को फायदा होगा।

अगस्त में नरेंद्र मोदी ने लेह में जम्मू कश्मीर में केसर क्रांति की बात की थी। कश्मीरी केसर अपनी बेहतरीन गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध और यह दुनिया में सबसे महंगा और उत्कृष्ट मसाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें